मैं 35 के बाद स्वाभाविक रूप से गर्भवती कैसे हो सकती हूं?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 14:44

35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान -

भरपूर नींद लें

वैसे तो भरपूर नींद हर व्यक्ति के लिए आवश्यक होती है लेकिन यदि आप 35 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो आपको अपनी नींद को लेकर गंभीर हो जाना चाहिए। सुनिश्चित करें कि आप हर रात कम से कम 7 घंटे सोएं। यह आपके और आपके अजन्मे बच्चे दोनों के लिए अच्छा है। यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज के एक अध्ययन में कहा गया है कि गर्भावस्था के दौरान खराब नींद की गुणवत्ता और मात्रा सामान्य प्रतिरक्षा प्रक्रियाओं को बाधित कर सकती है और जन्म के समय कम वजन और अन्य जटिलताओं को जन्म दे सकती है।

हेल्दी डाइट लें

आपको अपनी डाइट को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों को शामिल करें। अपने भोजन की योजना इस तरह से बनाएं कि प्रत्येक भोजन में सभी आवश्यक पोषक तत्व शामिल हों। फोलिक एसिड की अतिरिक्त खुराक के लिए पालक, बीन्स, दाल और सूरजमुखी के बीज का सेवन अवश्य करें। यदि आपको समझ नहीं आ रहा है कि किस वक्त आपको क्या खाना चाहिए तो किसी डाइटशियन से अपने लिए डाइट चार्ट बनवाएं और उसे फॉलो करें।

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

इस उम्र में प्रेग्नेंसी प्लान करने वाली महिलाओं को एक्सरसाइज व मेडिटेशन को अपने लाइफस्टाइल का एक जरूरी हिस्सा बना लेना चाहिए। यदि आपको एक्सरसाइज करने में आलस्य आता है या आपका शरीर किसी रोग से ग्रसित है तो रोज योगाभ्यास करें और टहलने जाएं। यदि इससे प्रेग्नेंसी के दौरान आने वाली जटिलताओं से बचा जा सकता है।

सप्लीमेंट भी करेंगे मदद

अपने चिकित्सक से परामर्श करें। आपकी संपूर्ण स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर वह फोलिक एसिड जैसे प्रसव पूर्व की खुराक आपके लिए लिख सकते हैं। सप्लीमेंट तंत्रिका ट्यूब जन्म दोषों को रोक देगा जैसे कि स्पाइना बिफिडा, एक ऐसी स्थिति जिसमें बच्चे की रीढ़ की हड्डी के ऊपर ऊतक बंद नहीं होता है। इसके अलावा भी सप्लीमेंट के कई अन्य लाभ होते हैं। लेकिन अपनी मर्जी से कोई भी सप्लीमेंट न लें।

अपने डॉक्टर से कन्सल्ट करें

यदि तमाम तरह के प्रयासों को अपनाने के बाद भी आपको गर्भवती होने में दिक्कत आ रही है तो आपको अपने डॉक्टर से कन्सल्ट करना चाहिए। इस उम्र में डॉक्टर आपको आईवीएफ, सिजेरियन डिलीवरी और आईयूआई जैसे विकल्प दे सकते हैं। इसलिए घबराने से बेहतर है कि डॉक्टर से मिलें और खुलकर बात करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info